दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हरा मुम्बई इंडियंस छठी बार आईपीएल का चैंपियंस बनी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही। पर कप्तान अय्यर (65) और ऋषभ पंत (56) ने मिलकर दिल्ली को 156/7 के स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई के गेंदबाजों की तारीफ करनी पड़ेगी क्योंकि दिल्ली एक समय 190 के स्कोर को छूती नजर आ रही थी।
मुम्बई के लिहाज से यह एक औसत लक्ष्य था। शुरुआत उनकी अच्छी रही पर क्विंटन (20) अपने स्कोर को बड़ा नहीं कर पाए। रोहित शर्मा (68) कप्तानी पारी खेलते हुए स्कोर को आगे बढ़ते रहे। वहीं ईशान किशन ने (33) 173 के स्ट्राइक रेट से मुम्बई को जीत तक पहुंचाया।